शादी से लौट रहे पंसस पति की सड़क हादसे में मौत

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत गजराजगंज बाजार के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत गजराजगंज बाजार के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान छोटी सासाराम गांव निवासी फक्कड़ सिंह के रूप में की गयी. मृतक छोटी सासाराम पंचायत पश्चिमी की पंसस मीरा देवी के पति बताये जाते हैं. मौत की खबर सुनते ही लोग घटनास्थल पर जमा हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकुमार सिंह उर्फ फक्कड़ सिंह बखोरापुर के शादी समारोह में भाग लेने गये थे. शादी समारोह से रात में करीब 10 बजे लौटते समय गजराजगंज पुल के पास की अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटनास्थल के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा था. जब पेड़ के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी की लाइट पड़ने पर आंखें चुंधिया गयीं. उन्होंने अपनी बाइक को धीमा किया, तभी पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

ग्रामीण अभय सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर हम लोग उन्हें अस्पताल ले आये. बड़ी मशक्कत से रात में पोस्टमार्टम हो सका. पूर्व उपप्रमुख कमलेश सिंह, मियां सिंह, बीरेंद्र साह, विनय कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह सहित कई लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि फक्कड़ सिंह की असामयिक निधन अपूर्णीय क्षति है.

पंचायत की राजनीति में हमेशा से उनकी अहम भूमिका रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >