121749.4 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध आरा में हुई महज 19541 हेक्टेयर धान की रोपनी, लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 16% कार्य पूरा

आरा जिले में धान की रोपनी का कार्य धीमी गति से चल रहा है, लक्ष्य का मात्र 16% ही पूरा हो पाया है. पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों में उम्मीद जगी है और रोपनी की रफ्तार तेज होने की संभावना है.

Arrah News : आरा जिले में धान की रोपनी का कार्य अभी काफी धीमी गति से चल रहा है. कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष 1,21,749.4 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक केवल 19,541 हेक्टेयर में ही रोपनी हो सकी है, जो कुल लक्ष्य का महज 16 प्रतिशत है.

आंकड़ों के आधार पर

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 जुलाई तक स्थिति और भी धीमी थी, जब मात्र 106 हेक्टेयर में ही रोपनी हो पाई थी. हालांकि, पिछले दो दिनों में हुई बारिश से हालात में कुछ सुधार आया है. बारिश के कारण धान के बिचड़ों में अच्छी वृद्धि हुई है और किसान अब तेजी से खेतों की तैयारी में जुट गए हैं.

किसानों में बारिश को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि संसाधनों का उपयोग कर वे खेतों को रोपनी के लिए तैयार कर रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा, तो आने वाले दिनों में रोपनी की गति तेज हो सकती है.

प्रखंडवार धान रोपनी की स्थिति (हेक्टेयर में):

  • अगिआंव: लक्ष्य 8755, उपलब्धि 1752 (20.13%)
  • आरा: लक्ष्य 4752, उपलब्धि 439 (8.51%)
  • बड़हरा: लक्ष्य 2389, उपलब्धि 316 (13.23%)
  • बिहिया: लक्ष्य 6375, उपलब्धि 1309 (20.53%)
  • चरपोखरी: लक्ष्य 8000, उपलब्धि 1756 (21.95%)
  • गड़हनी: लक्ष्य 7565, उपलब्धि 549 (7.26%)
  • जगदीशपुर: लक्ष्य 17486, उपलब्धि 3161 (18.08%)
  • कोईलवर: लक्ष्य 7055, उपलब्धि 650 (9.21%)
  • पीरो: लक्ष्य 16854.24, उपलब्धि 1876 (11.13%)
  • सहार: लक्ष्य 8000, उपलब्धि 1224.4 (15.31%)
  • संदेश: लक्ष्य 5245, उपलब्धि 484 (9.23%)
  • शाहपुर: लक्ष्य 3787.2, उपलब्धि 720 (19.01%)
  • तरारी: लक्ष्य 14105, उपलब्धि 2898 (20.55%)
  • उदवंतनगर: लक्ष्य 11381, उपलब्धि 2396 (21.05%)

जिले में अब तक 19,541 हेक्टेयर में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है, जो लक्ष्य के मुकाबले 16 प्रतिशत है. कृषि विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ रोपनी कार्य में तेजी आएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Narendra Prasad Sin

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >