बालू माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारी नहीं होने पर करें कुर्की : डीआइजी

दोहरे हत्याकांड की जांच करने कोईलवर पहुंचे डीआइजी

आरा. कोईलवर में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच करने शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा मंगलवार को कमालूचक पहुंचे. उन्होंने कोईलवर के कमालूचक दियारे से सारण की सीमा पर स्थित डोरीगंज तक जायजा लिया. बालू घाट को देखा और अफसरों से हत्याकांड में अबतक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. इस दौरान कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिया, ताकि बालू तस्करों को ऐसी घटना करने में सोचना पड़े. उसके बाद कोईलवर थाने में पहुंच कर कांडों की समीक्षा की. डीआइजी ने साफ शब्दों में कहा कि दोहरे हत्याकांड जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए अफसर सख्ती बरतें. कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की करें. कमालूचक दियारे में तैनात एसटीएफ की चीता टीम में शामिल अफसरों व जवानों को भी लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया. भोजपुर के बड़हरा और सारण की सीमा पर डोरीगंज इलाके में स्थित अवैध डंपिंग के रूप में चर्चित यार्ड का भी जायजा लिया. इसके बाद कोईलवर थाने में अफसरों के साथ कांडों की समीक्षा की. डीआइजी के साथ एसपी नीरज कुमार सिंह और सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी थे. बता दें कि एक मई की रात कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालूचक गदहिया बालू घाट पर इलाके के कुख्यात सत्येंद्र पांडेय और गुड्डू राय गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी. उसमें सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के तीन लोगों को गोली लगी थी. उनमें दो की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >