arrah news : 12 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे सभी बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद

arrah news : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से 12 अगस्त को संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे

आरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से 12 अगस्त को संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे. उनसे इस विषय में सीधे बात कर स्थिति की समीक्षा करेंगे. राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की थी. इसके उपरांत एक अगस्त से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है. उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं. साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है. इस संवाद कार्यक्रम जिले के लगभग 3:30 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता भाग लेंगे. सभी संवाद स्थलों पर एलइडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जायेगी. संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >