इमादपुर थाने में एसपी के जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले पहुंचे

सड़क दुर्घटना रोकने पर भी पुलिस और जनता के बीच हुआ संवाद

तरारी.

जन समस्याओं का निदान और पुलिस पब्लिक के बीच मैत्री संबंध को बढ़ाने के लिए गुरुवार को इमादपुर थाना परिसर में एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में सुदूर गांवों से अपनी समस्याओं को लेकर कई फरियादी एसपी से गुहार लगाने पहुंचे थे. जनता दरबार में पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, इमादपुर थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी जनता की समस्याओं के निदान के लिए मौजूद थे. अधिकांश फरियादियों की समस्या भूमि विवाद से संबंधित थी. मोपति गांव निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र शिक्षक अरविंद कुमार सिंह भूमि से संबंधित समस्याओं से एसपी महोदय को अवगत कराते हुए कहा कि हमने करीब पांच वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी. इस जमीन का असामाजिक तत्वों के करनी के कारण नहीं दाखिल-खारिज हो रहा है और नहीं जमीन पर कब्जा हो रहा है. उन्होंने यथाशीघ्र इसका निदान करने की मांग की. वहीं खूटहा गांव निवासी शिवपूजन साह के पुत्र कृष्ण प्रसाद भी भूमि से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार पहुंचे थे. उनकी भी यही समस्या थी कि पाटीदार के लोग जमीन पर कब्जा होने नहीं दे रहे हैं. बिहटा गांव निवासी चंद्रदेव पंडित के पुत्र सरोज कुमार, धर्मपुरा गांव के निवासी परमानंद सिंह के पुत्र विंध्याचल सिंह, बिशनपुरा गांव निवासी के रहने सूर्यनाथ सिंह समेत कई लोग भूमि से संबंधित मामले को जनता दरबार में उजागर कर न्याय के लिए गुहार लगाया. बिहटा के लखन देव शर्मा ने एसपी को बताया कि केस में बेटा का नाम अंकित हो जाने के कारण पासपोर्ट बार-बार कैंसिल हो जा रहा है. भाई-भाई में आपसी बंटवारे को लेकर मोआपखुर्द के रहने वाले ललित मोहन पांडे भी अपनी समस्या को जनता दरबार में रखा. बिशनपुरा गांव के निवासी स्वर्गीय सियाराम चौबे के पुत्र संदीप चौबे ने थाना निर्माण में गयी हुई अपने 11 डिसमिल जमीन के लिए मुआवजा की मांग की. उन्होंने जनता दरबार में बताया कि हमारे पिताजी 09 डिसमिल जमीन थाना के निर्माण में भूमि दान किये थे. शेष 11 डिसमिल जमीन भी थाना के अधीन है. जिसका मुआवजा अभी तक हमें नहीं मिला है. बिहटा-बिहिया स्टेट हाइवे पर अक्सर सड़क दुर्घटना होने की चर्चा भी जनता दरबार में किया गया. जनता दरबार में पहुंचे समस्त भूमि विवाद संबंधी मामले को थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह के द्वारा एसपी को विस्तार से बतलाया गया. समाजसेवी शिव शंकर सिंह, इंजीनियर संजय सिंह और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सड़क दुर्घटना की समस्या से एसपी को अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की. एसपी ने माइनिंग विभाग से सड़क की दोनों तरफ गिरे हुए बालू को हटाने के लिए निर्देश दिया. बिहटा पेट्रोल पंप और सहियारा मोड़ को एक्सीडेंट प्वाइंट बतलाया गया. इस पर एसपी ने साइन बोर्ड और ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया. उन्होंने भोजपुर और रोहतास जिले के सीमा पर इंग्लिश गांव के समीप चेक पोस्ट बनाने की बात कही. उन्होंने उपस्थित जनता से पुलिस मैत्री संबंध को प्रकाढ़ करने और जन समस्याओं के निदान के विषय पर सुझाव मांगे. उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिले के विभिन्न थाना में स्वयं उपस्थित रहकर जनता दरबार में जनता की समस्याओं के निदान के लिए सदैव प्रयास करता हूं. जनता दरबार के समाप्ति के बाद एसपी महोदय ने थाना के सभी कागजातों के अपडेट की जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >