योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचाएं : डीएम

जिलाधिकारी ने कृषि कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिला कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की.

जिलाधिकारी ने किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक आत्मा सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >