हत्या के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप में की गयी कार्रवाई

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप में हत्या के आरोपित के घर पुलिस ने पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में इश्तेहार चिपकाया गया. बता दें कि 15 अप्रैल को जमीन विवाद में अपराधियों के द्वारा पेरहाप निवासी कमलेश राय एवं उनके पुत्र आदित्य कुमार को दरवाजे पर गोली मारी गयी थी, जिसमें आदित्य कुमार की इलाज कराने ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी थी. इसको लेकर आदित्य कुमार के पिता कमलेश राय के द्वारा 13 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद से आरोपित फरार चल रहे हैं, जिसको लेकर गुरुवार के दिन पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर अगिआंव अनिल कुमार, थानाध्यक्ष सहार दीपक कुमार एवं पुलिस बलों के द्वारा दीपक राय के पुत्र प्रियांशु कुमार, अनिल राय के पुत्र सोनू कुमार, राम जी राय के पुत्र दिवाकर कुमार तथा विष्णु कुमार, अरविंद राय के पुत्र नंदू कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. इस दौरान माइकिंग के द्वारा आरोपितों को जल्द-से-जल्द आत्म समर्पण करने की चेतावनी भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >