शहर में पनशाला नहीं, भीषण गर्मी में प्यास से परेशान हो रहे आम लोग

प्रशासन, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन आम लोगों की सुविधा के लिए सजग नहीं

आरा. भीषण गर्मी के बावजूद शहर में पनशाला की भारी कमी है, जिसके कारण लोगों को या तो बोतल बंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है या फिर किसी चाय-नाश्ता की दुकानों की ओर रुख करना पड़ रहा है. जबकि गरीब तबके के लोगों को पीने के पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही है. इस भीषण गर्मी में दो कदम चलते ही गला सूख रहा है पर नगर में एक दो पनशालाएं हैं, जो खुद प्यासी हैं. निजी तौर पर भी पनशाला की व्यवस्था नगर में एक या दो जगह ही है. इसके ऊपर ना तो प्रशासन और ना ही तथा कथित सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन पहल कर रहे हैं. 3.50 लाख से अधिक है आरा नगर की जनसंख्या : आरा नगर की स्थायी जनसंख्या 3.50 लाख से अधिक है. इसके बाद प्रतिदिन नगर में 40000 से अधिक लोग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से व अन्य जगहों से पहुंचते हैं. ऐसे लोगों के लिए एकमात्र सहारा होटल या फिर दुकानों में बिकने वाले पानी बोतल ही हैं. पर यह उनके लिए ही संभव है ,जो आर्थिक रूप से सक्षम है. ऐसे में गरीब अपना काम कैसे कर पायेंगे. मजदूरी करनेवाले गरीबों को भी काफी परेशानी हो रही है. लोगों को याद आ रही अपनी संस्कृति एवं परंपराएं : इस भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी की स्थिति को देखते हुए अपनी संस्कृति एवं परंपराएं याद आ रही हैं. जब लोग परोपकार के लिए एवं लोगों की सुविधा के लिए तत्पर रहते थे. हर जगह पनशाला की व्यवस्था करते थे. अवधपुरी मुहल्ले के 80 वर्षीय श्याम कुमार ने बताया कि पनशाला पर गुड़ ,चने आदि की भी व्यवस्था करते थे. किसी भी राहगीर को या गरीब को पानी संकट से नहीं जूझना पड़े, लू से उनके जीवन खतरा नहीं उत्पन्न हो सके. ऐसी व्यवस्था करना हमारे समाज की परंपरा थी. संस्कृति थी, लेकिन आधुनिकता के नाम पर अब सबकुछ खत्म हो रहा. महज तीन ही हैं स्थायी पनशाला : इतनी बड़ी जनसंख्या के बीच पूरे नगर में महज तीन ही स्थायी पनशाला हैं. एक समाहरणालय के पास महावीर मंदिर के प्रांगण में, तो दूसरा शीश महल चौक के पास बनी दोनों पनशाला, जो आज स्वयं ही प्यासी हैं. वहीं तीसरे मैना सुंदर धर्मशाला के पास बने पनशाला में कचरा का साम्राज्य है. कहीं नल की टोटी नहीं है, तो कहीं कचरा पसरा हुआ है. ऐसे में इन पनशालाओं की उपयोगिता क्या अर्थ रह जाता है. शहरी क्षेत्र में दूर-दराज से पहुंचने वाले राहगीरों के समक्ष उत्पन्न होनेवाले पेयजल संकट की ओर किसी का ध्यान तक नहीं है. आम राहगीर प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर