आरा : सदर अस्पताल में नेल्सन मंडेला की 108वीं जयंती मनाई गई, जीवनी को लेकर गांव-गांव में चलेगा अभियान

Arrah News : आरा सदर अस्पताल में दक्षिण अफ्रीका के गांधी, नेल्सन मंडेला का 108वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर उनके संघर्षों को याद किया गया। भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनके जीवन और कार्यों पर गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया.

Arrah News : आरा सदर अस्पताल के प्रांगण में दक्षिण अफ्रीका के गांधी, पद्म विभूषण से सम्मानित व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति स्व. नेल्सन मंडेला जी का 108वां जन्मोत्सव गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंडेला साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गईं. माल्यार्पण करते हुए समाजसेवी राबिया बानो ने कहा कि नेल्सन मंडेला जी का संघर्ष ऐतिहासिक और भावी पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत है.

मंडेला का ऐतिहासिक संघर्ष

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता टिंकू ने कहा कि नेल्सन मंडेला का शिक्षा से लेकर रंगभेद के खिलाफ संघर्ष की यातनाएं, दक्षिण अफ्रीका का गांधी के रूप में नामकरण और पद्म विभूषण का सम्मान उन्हें दक्षिण अफ्रीका देश के शिखर की चोटी तक ले गया. उन्होंने वहां का राष्ट्रपति बन कर वहां के जनमानस के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यों को प्रभावित किया.

अंत में माल्यार्पण समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का आभार और धन्यवाद प्रकट करते हुए मंच के संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि मंडेला साहेब अपने संघर्ष के दरमियान लगभग सत्ताइस वर्षों तक अपनी नवजवानी में जेल यात्रा में बीते और उनकी अनेकों बार गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन उनका रंगभेद के खिलाफ संघर्ष पूरी तरह अहिंसात्मक रहा.

जन जागरण का संकल्प

समारोह में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र के समक्ष इनके गांधीगिरी संघर्ष तथा उनके जीवनी और कार्यकलापों को लेकर गांव-गांव में एक व्यापक जन जागरण अभियान चलाने का दृढ़ संकल्प भी लिया. इस गरिमापूर्ण जयंती समारोह में मुख्य रूप से मंच के प्रमुख साथी शशि कुमार, रणधीर, दशरथ जी, लालबाबू पासवान, शर्मा जी, दीपक जी एवं अनेक अन्य साथियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

Also Read : वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : राज्यपाल के जाते ही भड़का छात्रों का गुस्सा, गेट तोड़ा, कुलपति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >