अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड भोजपुर और जन विकास क्रांति ने किया सेमिनार

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड भोजपुर के तत्वाधान में जन विकास क्रांति द्वारा जगदीशपुर के नयका टोला में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया.

जगदीशपुर.

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड भोजपुर के तत्वाधान में जन विकास क्रांति द्वारा जगदीशपुर के नयका टोला में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख श्रीमती सविता देवी एवं जन विकास क्रांति व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य कुमारी स्नेहा सिंह द्वारा केक काटकर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना समाज की उन्नति संभव नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं. इस अवसर पर जन विकास क्रांति व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या कुमारी स्नेहा सिंह ने कहा कि महिलाएं अब आश्रित नहीं हैं, बल्कि वे परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें. कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास में अहम योगदान देने वाली आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने वालों में रिंकी देवी, बबीता कुमारी, मीरा देवी, पिंकी देवी, रेखा महतो, शांति देवी, ऊषा देवी, सीमा देवी, बसंती देवी, कनिका वर्मा, शिला देवी, फूल कुमारी देवी, चंदा देवी, अंशु कुमारी, रीना देवी एवं रीता कुमारी शामिल रहीं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >