सड़क हादसे में जख्मी छात्र की इलाज के दौरान गयी जान, घर में मचा कोहराम

सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव स्थित हाइ स्कूल के समीप हुई थी घटना

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव स्थित हाइ स्कूल के समीप गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में जख्मी छात्र की मौत हो गयी. इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के कोसियर गांव निवासी शंकर महतो का 22 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार है. वह बीए पार्ट वन का छात्र था. इधर, मृतक के रिश्तेदार सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर मार्केटिंग करने गया था. मार्केटिंग कर शाम में जब वह वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान पनवारी गांव स्थित हाइ स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए पीरो रेफर अस्पताल लाया गया था. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया. परिजन उसे इलाज के लिए पटना स्थित निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आये. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां शिला देवी व चार भाई राजू ,सोनू ,संतोष, धनीलाल एवं एक बहन शोभा देवी है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृत छात्र की मां शीला देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >