आरा : सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार.

Arrah News : सिन्हा थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. अपहृत नाबालिग को पंजाब के मोहाली से सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Arrah News : भोजपुर के सिन्हा थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत नाबालिग को पंजाब के मोहाली से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, मामले के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर भोजपुर लाया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है.

जानकारी के अनुसार, सिन्हा थाना कांड संख्या 48/26 के तहत दर्ज नाबालिग अपहरण मामले की जांच पुलिस लगातार कर रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी की.

इसी क्रम में मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पंजाब के मोहाली में कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.

आरोपी शुभम सिंह गिरफ्तार, भोजपुर लाई पुलिस

इस दौरान पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह के पुत्र शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए भोजपुर लेकर आई.

कोर्ट में पेशी और मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी: थानाध्यक्ष

सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और लगातार की गई छापेमारी के कारण पुलिस को यह सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है.

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बरामद नाबालिग की मेडिकल जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद नियमानुसार उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है तथा सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >