पुलिस का जुआ के अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से हुई गिरफ्तारी

आरा.

शहर के टाउन थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर जुआ के अड्डा पर धावा बोला. इस दौरान जुआ खेलते 11 लोगों को दबोच लिया. उनके पास से 10345 रुपये नकद, आठ मोबाइल, एक बॉन्टन, दो डैशबोर्ड, तीन कैलकुलेटर एवं एक स्टेपलर बरामद हुआ. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. टाउन थाना की पुलिस ने शहर के रौजा मोहल्ला, जेल रोड मिश्र टोला एवं तरी मुहल्ला में जुआ के अड्डों पर छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई से जुआ एवं सट्टा खेलने वालों में हड़कंप व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >