जनसाधारण एक्सप्रेस में आग की अफवाह से मची भगदड़, महिला ने ट्रेन से लगाई छलांग, हाथ-पैर टूटा

Jan Sadharan Express Fire News : बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण सुपरफास्ट ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई. घबराकर ट्रेन से कूदने वाली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण चिंगारी निकली थी. मामले की जांच जारी है.

आरा से मो. वसीम की रिपोर्ट
Jan Sadharan Express Fire News : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बिहिया स्टेशन पर सोमवार दोपहर जनसाधारण सुपरफास्ट ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई. घबराहट में एक महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं. घायल महिला का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

आग की अफवाह सुनकर कूदी महिला

घायल महिला की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी कृष्णा चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह टुरीगंज स्टेशन से दवा लेकर जनसाधारण सुपरफास्ट ट्रेन से आरा लौट रही थीं. ट्रेन जैसे ही बिहिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची, यात्रियों के बीच आग लगने की बात फैल गई. घबराकर उन्होंने ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे उनके दाहिने हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया.

ब्रेक बाइंडिंग से निकली चिंगारी, समय रहते स्थिति नियंत्रित

घटना के बाद ट्रेन के चालक, गार्ड और रेलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से कोच के चक्के के पास ब्रेक बाइंडिंग से उठे धुएं और चिंगारी पर तत्काल काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

आरपीएफ ने बताया- आग नहीं लगी थी

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी. ब्रेक बाइंडिंग के कारण चक्के से चिंगारी और धुआं निकल रहा था, जिसे देखकर कुछ यात्रियों ने आग लगने की अफवाह फैला दी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >