जर्जर सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने आरा-अरवल मुख्य मार्ग को किया जाम

सहार प्रखंड क्षेत्र के इनुरुखी गांव में सड़क के निर्माण को लेकर गुस्से में थे ग्रामीण

सहार.

प्रखंड क्षेत्र के इनुरुखी गांव में सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आरा-अरवल मुख्य मार्ग को इनुरुखी के समीप जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जहां थानाध्यक्ष दीपक कुमार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार इनुरुखी गांव की मुख्य सड़क से पुरवारी पट्टी मुहल्ला तक लगभग डेढ़ किलोमीटर नहर के किनारे ईंट सोलिंग कार्य पहले से किया हुआ है, जिस पर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का आवागमन होता है, इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसके कारण सड़क पर कीचड़ से पैदल चलने भी मुश्किल हो गया है. सड़क की पक्की ढलाई की मांग को लेकर बुधवार की सुबह 9-30 बजे से ग्रामीण विशेश्वर सिंह, जगदीश सिंह, राजेश्वर सिंह, राजिंद्र सिंह, उमेश सिंह, बिजेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरा- अरवल मुख्य को जाम कर यातायात को रोक दिया. इस संबंध में गुलजारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू प्रसाद ने कहा कि नहर विभाग द्वारा एनओसी नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क की अधिक लंबाई होने के कारण पंचायत में इतना पैसा नहीं है. जबकि सड़क जाम की सूचना पर सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा ग्रामीणों से कई राउंड वार्ता कर उन्हें जल्द से सड़क ठीक कराने के आश्वासन देने पर ढाई घंटे बाद सड़क जाम समाप्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >