सितंबर में होगा इंसाफ मंच का भोजपुर जिला सम्मेलन, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

भाकपा माले के इंसाफ मंच की बैठक में सितंबर के अंतिम सप्ताह में आरा में जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जानिए पूरी जानकारी।

Bhojpur News : भाकपा (माले) जिला कार्यालय, बस स्टैंड के पास श्रीटोला में इंसाफ मंच भोजपुर जिला की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में आरा में इंसाफ मंच का भोजपुर जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

बैठक में इंसाफ मंच के राज्य सचिव एवं आरा विधानसभा से भाकपा (माले) के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने हाल के छात्र आंदोलनों और विभिन्न जन मुद्दों पर इंसाफ मंच के समर्थन की बात दोहराई. उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त की.

जिला सम्मेलन की तैयारियां शुरू

इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय कुमार गांधी ने बताया कि भोजपुर के सभी प्रखंडों में सम्मेलन और कन्वेंशन आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन का विस्तार किया जाएगा और सितंबर के अंतिम सप्ताह में आरा में जिला सम्मेलन संपन्न होगा.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में क्यामुद्दीन अंसारी, अजय कुमार गांधी, पादरी अनिल जीउत, मनीर आलम, सुहैल अंसारी, सफीआलम राईन, मो. फैज उर्फ राजन, अंसारी कादिर अली, चंदन कुमार, जगजीवन राम, मकबूल अंसारी, अली हसन अंसारी, रबनवाज खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >