अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलटा, तीन नर्तकी समेत सात जख्मी

टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप शनिवार की देर शाम हुई घटना

आरा. आरा-पटना नेशनल हाइवे पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप शनिवार की देर रात अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार नाच प्रोग्राम में जा रही तीन नर्तकियों समेत सात लोग जख्मी हो गये. जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि चालक समेत अन्य चार घायलों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पतालों में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में रोहतास जिला के सासाराम बजला गांव निवासी बबलू नट की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी, मुजफ्फरपुर जिला के साहू पोखर गांव निवासी जितेंद्र तिवारी की 20 वर्षीया पुत्री सोनाली तिवारी एवं छत्तीसगढ़ के वाड्रा नगर निवासी कपिल देव की 24 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी शामिल हैं. तीनों पेशे से नर्तकी हैं एवं चरपोखरी स्थित नौशाद डांस ग्रुप में नर्तकी का काम करती हैं. वहीं, चालक समेत जख्मी चार अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. इधर नर्तकी सोनाली कुमारी ने बताया कि बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम करने के लिए वे लोग चरपोखरी से ऑटो रिजर्व कर धरहरा गांव जा रहे थे. उसी दौरान धरहरा के समीप उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >