चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

सोनघट्टा निवासी चालक अभिलाष और उसके अन्य साथी किसी तरह जलती कार से निकले बाहर

कोईलवर. कोईलवर नगर के अतिव्यस्ततम कोईलवर चौक के समीप एक चलती कार में आग लग गयी. आग लगते ही अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आग लगते ही गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा निवासी चालक अभिलाष और उसके अन्य साथी किसी तरह जलती कार से निकलकर भागे. हालांकि घटना में उन्हें किसी तरह का नुकसान नही पहुंचा है. कार में आग लगते ही चौक के दुकानदार इधर उधर भागने लगे. हालांकि किसी तरह स्थानीय दुकानदार संटू, उपेंद्र, धर्मेंद्र, आशिफ समेत अन्य लोगों ने कार पर पानी डाल कर आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद कार को सड़क से किनारे हटाया गया जिसके बाद आवागमन शुरू कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >