आरा में मानव तस्करी और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

आरा में मालती संस्थान द्वारा मानव तस्करी, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियों से अवगत कराया गया.

आरा शहर स्थित मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सामाजिक अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इसमें छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी और साइबर अपराध से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गईं.

जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा: महिला थाना प्रभारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी नीतू कुमारी ने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा है.

उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने, आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने तथा अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने की अपील की.

सतर्क रहकर ऑनलाइन ठगी और मानव तस्करी से बचें: एसटी-एससी थाना प्रभारी

एसटी-एससी थाना प्रभारी बिगाऊ राम ने कहा कि मानव तस्करी, बाल अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है.

उन्होंने युवाओं से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और अजनबियों के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी.

इस अवसर पर गुड़िया कुमारी ने महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ सरकार की विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी.

शिक्षा और जागरूकता से ही संभव है अपराधों पर नियंत्रण: निदेशक

संस्थान के सचिव सत्य प्रकाश ने युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

वहीं, संस्थान के निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और कौशल विकास के माध्यम से ही मानव तस्करी, साइबर अपराध और अन्य सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.

उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं का सम्मान करने, कानून का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी से संबंधित जागरूकता सामग्री वितरित की गई.

इस कार्यक्रम की सफलता में मुकेश सिंह, जयतेस, वैभव, अर्पिता, दुर्गा, आशा, प्रमोद एवं अरिहंत सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh kr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >