Arrah News : भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बागर गांव के समीप 45.18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. हालांकि, दो धंधेबाज बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस दौरान पुलिस ने फेंके गए काले बैग से 45.18 ग्राम हेरोइन के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व दो मोबाइल बरामद किए. वहीं, बाइक को भी जब्त कर लिया गया.
फरार धंधेबाजों में सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी सत्येंद्र राय का पुत्र आनंद राय एवं एक अन्य अज्ञात शामिल है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.
पुलिस को देख बैग और बाइक छोड़ भागे धंधेबाज
उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा बागर गांव के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी. तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख अपने हाथ में रहा काला बैग फेंक व बाइक को छोड़ फरार हो गए.
जब पुलिस ने उनके द्वारा फेंके गए बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 45.18 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व दो मोबाइल बरामद हुए.
फरार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों फरार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, पुलिस के अनुसार फरार आनंद राय पूर्व में नवादा थाना में दर्ज हत्या एवं सिकरहटा थाना में हत्या के प्रयास मामले में आरोपित रहा है.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
