मारपीट मामले में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

तियर थाने की पुलिस ने हेतमपुर गांव में छापेमारी कर पकड़ा

बिहिया. तियर थाने की पुलिस ने हेतमपुर गांव में छापेमारी कर विगत एक वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये वारंटी का नाम सुरेन्द्र बारी है जो कि हेतमपुर निवासी सूरज बारी का पुत्र है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पूर्व में हुए मारपीट मामले में उक्त आरोपित फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >