विषैले सांप के डसने से अधेड़ महिला की हालत बिगड़ी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव में शुक्रवार की शाम हुई घटना

आरा.

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव में शुक्रवार की शाम विषैले सांप के डसने से एक अधेड़ महिला की हालत काफी गंभीर हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त महिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव निवासी दिलीप पंडित की 50 वर्षीया पत्नी शिवझारो देवी हैं. वहीं दूसरी ओर परिजन द्वारा सांप को खोज कर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया. इसके बाद उसे डब्बे में भरकर परिजन उसे उक्त महिला के साथ आरा सदर अस्पताल ले आये, जिसके बाद चिकित्सक द्वारा सांप को देखा गया और महिला का इलाज किया गया. इधर उक्त महिला की गौतनी चंपा देवी ने बताया कि शुक्रवार के शाम उन्होंने बाल्टी में चना रखा था. जब वह चना भरे बाल्टी को उठा रही थी, तभी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी. उनकी आवाज सुनकर उनके पति दिलीप पंडित वहां आए और सांप को खोज कर पहले मार डाला. इसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी, जिसके बाद सांप डिब्बे में भरकर उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये. वहीं इस घटना को लेकर परिवार और गांव के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम रहा. इस घटना से गांव के लोग काफी डरे हुए हैं. बता दें कि बारिश के मौसम में संर्पदंश की घटनाएं बढ़ गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >