स्काॅर्पियो ने बाइक सवार डांसर समेत दो को रौंदा, युवक की मौत

जख्मी डांसर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाजमुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित निजी स्कूल के समीप शुक्रवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांवस्थित निजी स्कूल के समीप शुक्रवार की दोपहर स्काॅर्पियो ने बाइक सवार डांसर समेत दो को रौंद दिया. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर पीछे बैठा डांसर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकारणगंज (चित्रसेनपुर) गांव निवासी कृष्णा कुमार यादव का 28 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर यादव है. वह पेशे से पेंटर था. जबकि जख्मी डांसर मूल रूप से झारखंड के रांची निवासी धनलाल यादव का 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है. वर्तमान में वह कुछ वर्षों से बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव में रहता है. इधर, मृतक के चाचा शिव कुमार यादव ने बताया कि उसके दोस्त की शादी थी, जिसको लेकर वह डांसर को लाने के लिए बाइक से आरा आया था. जब वह डांसर को लेकर बाइक से गांव लौट रहा था. उसी दौरान दौलतपुर स्थित निजी स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्काॅर्पियो ने दोनों को रौंद दिया, जिसमें उनका भतीजा श्याम सुंदर यादव एवं उसकी बाइक पर बैठे डांसर अर्जुन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने श्याम सुंदर यादव को मृत घोषित कर दिया. जबकि जख्मी डांसर का इलाज कराया जा रहा है. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. उधर, सूचना पाकर जिप सदस्य धनंजय यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. बताया जाता कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में मां फुलझरिया देवी, पत्नी प्रियंका देवी व एक पुत्र शिवांश एवं एक पुत्री सिया कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां फुलझरिया देवी, पत्नी प्रियंका देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >