पिरौंटा मोड़ से नागोपुर सड़क में कलभट लगाने का काम शुरू

आवागमन में लोगों को अब होगी सुविधा

आरा.

आरा प्रखंड के पिरौंटा मोड़ से नागोपुर तक जानेवाली सड़क में कलभट लगाने का काम शुरू हो चुका है. अब पिरौंटा तथा नागोपुर के लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. आरडब्ल्यूओ के द्वारा अभी तत्काल चांदनी चौक के पास बड़े तालाब की सफाई करायी जा रही है.

विदित हो की अखिलेश बाबा तथा पिरौंटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राय ने नागोपुर तक जानेवाली सड़क को लेकर काफी दिनों से बनाने को लेकर संघर्ष किया जा रहा था. सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोगों का आना-जाना दुर्लभ हो चुका है. सभी तालाब नालियों के पानी से भर चुके हैं और नाली का पानी रोड के माध्यम से घर-घर तक पहुंच रहा है, जिसके चलते काफी संख्या में ग्रामीण परेशान हैं. अखिलेश बाबा ने बताया कि कलभट लगाने के बाद पिरौंटा मोड़ से लेकर नागोपुर तक सड़क को ऊंचा करने का कार्य किया जायेगा. मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राय ने बताया कि पिछले 10 सालों में पूर्व मुखिया द्वारा कहीं एक भी नाली तथा रोड का निर्माण नहीं किया गया. जिसके चलते पूरा गांव नरक बन चुका है. जिसके चलते सभी तालाब भर चुके हैं तथा पानी जाने का कहीं भी जगह खाली नहीं बचा है. जिसके चलते लोगों के घर में पानी जा रहा है. पूर्व मुखिया द्वारा सिर्फ अपने स्वार्थ का काम किया गया. लूटपाट किया गया. बिना सड़क बनाए पैसा की निकासी कर ली गई जिसके चलते सब लोग इसका खामियाजा भुगत रहे हैं. लेकिन कुछ ही दिनों में सभी तालाबों की सफाई जल्द करा दी जाएगी तथा सड़क को बनाने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >