आरा में पंखे के कुंडी से लटका महिला का शव बरामद

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला मोहल्ले में शनिवार की शाम पंखे के कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है.

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला मोहल्ले में शनिवार की शाम पंखे के कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं मृतका के परिजन द्वारा सोने की लॉकेट के मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसे मारने का आरोप लगाया जा रहा है़ जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला मोहल्ला निवासी आदित्य बिंद की 34 वर्षीया पत्नी उषा देवी है. इधर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के डिलिया टोला गांव निवासी व मृतका के पिता नंद कुमार बिंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी उषा देवी की शादी वर्ष 2022 में जून महीने में टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोली मोहल्ला निवासी बिन्देश्वरी बिंद के पुत्र आदित्य बिंद की थी. शादी के छह महीना बीत जाने के बाद से ही सोने की लॉकेट की मांग उसके पति व ससुराल वालों द्वारा की जाने लगी. जिसको लेकर उनकी बेटी को बराबर प्रताड़ित भी किया जाता था. जिसको लेकर उनकी बेटी बराबर फोन कर लॉकेट की मांग करती तो वह कहते कि अभी हम लोगों के पास पैसा नहीं है. इसी बीच शनिवार की दोपहर उसके ससुराल के ही व्यक्ति द्वारा फोन करो उन्हें सूचना दी गई थी उसके साथ मारपीट की जा रही है. जिसके बाद उन्होंने कहा कि ठीक है मैं कल वहां आऊंगा. तभी शनिवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि फांसी लगाने से उसकी मौत हो गयी है. सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल उजियार टोला पहुंचे. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता नंद कुमार बिंद ने उसके पति आदित्य,ननद एवं सास के पर लॉकेट की मांग को लेकर फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. जबकि मृतका के पति आदित्य बिंद ने कहा कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा है और छोटी-छोटी बातों को लेकर बराबर झगड़ा होता रहता थाम शनिवार को वह काम पर गया था. इसी बीच उसने फांसी लगा ली। जब वह काम से घर वापस लौटा तो उसके बच्चे ने बताया कि मम्मी ने फांसी लगा ली है. वहीं दूसरी तरफ मृतका के पति आदित्य बिंद में अपने ससुर द्वारा अपने एवं अपने परिवार पर लगाए सभी आप को गलत बताया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है़ बता दें कि मृतक की पहली शादी उसके ही गांव के निवासी राज कुमार से सात वर्ष पूर्व हुई थी. लेकिन शादी के कुछ वर्ष बाद उसके पति की बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. वहीं उसके पति की भी पहली शादी रंभा देवी से हुई थी. जिसकी मौत वर्ष 2020 डायरिया के कारण हो गयी थी़ जिसके बाद दोनों की दूसरी शादी वर्ष 2022 में जून महीने में हुई थी. मृतक के पहले पत्नी से उसे दो पुत्र गोलू और छोटू है़ वहीं मृतका को भी एक वर्ष पूर्व एक पुत्र हुआ था, लेकिन पैदा होने के कुछ दिन बाद ही मौत हो गयी. मृतका अपने तीन बहन व एक भाई ने बड़ी थी. उसके परिवार में मां रुक्मिणी देवी व दो बहन पुष्पा, मनसा एवं एक भाई विष्णु कुमार है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद में तक की मां रुक्मिणी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर