निर्देश : 90 वर्ष से अधिक उम्र वाले वोटरों का किया जायेगा सत्यापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले बीएलओ की बैठक में एसडीओ ने दिया निर्देश

पीरो.

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को ले बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित बीएलओ की बैठक में एसडीओ अनिल कुमार ने पुनरीक्षण को ले कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र से संबंधित क्षेत्र में 90 वर्ष की आयु पूरा कर चुके वोटरों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया.एसडीओ ने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर उनका सत्यापन करेंगे. मृत या पलायन कर चुके वोटरों के लिए फॉर्म 7 तथा किसी प्रकार के सुधार के लिए फॉर्म 8 भरा जायेगा. इसके अलावा मतदाता सूची में लिंगानुपात में सुधार के लिए महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर बल दिया गया. एसडीओ ने सभी बीएलओ को अभियान चलाकर महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में पीरो बीडीओ सुनील कुमार गौतम के अलावा कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >