सोन नदी में डूबने से दादी के दाह संस्कार में गए पोते की मौत

जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अजीमाबाद गांव स्थित सोन नदी में डूबने से दादी के दाह संस्कार में गए पोते की मौत हो गयी़

आरा़ जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अजीमाबाद गांव स्थित सोन नदी में डूबने से दादी के दाह संस्कार में गए पोते की मौत हो गयी़ घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया़ जानकारी के अनुसार मृत किशोर चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव निवासी अशोक सिंह का 15 वर्षीय पुत्र रिंशु कुमार है एवं इंटर का छात्र था़ इधर मृत किशोर के मौसी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी मौसेरी दादी का देहांत हो गया था, जिसको लेकर वह अपने मौसेरे भाई के साथ नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव अपने मौसेरी दादी के दाह संस्कार में आया था. कुर्मीचक घाट पर दाह-संस्कार करने के बाद वह अपने भाइयों के साथ अजीमाबाद स्थित सोन नदी में स्नान करने चला गया. जहां स्नान करने के दौरान तेज धार होने के कारण वह सोन में डूब गया है. इसके बाद वह मौजूद परिजनों द्वारा उसके शव को पानी से बाहर निकल गया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां संगीता देवी एवं एक पूजा देवी है. वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई करता था. वह दस दिन पूर्व इंटर का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए वापस गांव आया था. जहां एक तरफ उसकी मौसेरी दादी की चिता की आज अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि उस घर पोते की भी अर्थी उठ गयी. देखते ही देखते के ही दिन में दादी और पोते की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर दोनों परिवार के घर का माहौल गमगीन हो गया और घरों में चीखने-चिल्लाने की चितकारियां गूंजने लगी. इस घटना के बाद मृतक की मां संगीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >