Arrah News (मिथिलेश कुमार) : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पश्चिमी पोखर स्थित गैस एजेंसी के समीप बुधवार की देर शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक पर सवार स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.
दूसरा बाइक सवार मौके से हुआ फरार
घटना के बाद दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से शाहपुर प्रखंड के परसौंडा पंचायत के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चक्की नौरंगा गांव निवासी गणेश प्रसाद के 65 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी प्रसाद हैं. वर्तमान में वह शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर 11 में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे. वह पेशे से स्वर्ण व्यवसायी थे एवं शाहपुर बाजार पर अपनी स्वर्ण दुकान चलाते थे.
Also Read : Jehanabad News : भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल से चोरी करते हुए युवक पकड़ाया
