गांजा तस्करी में दो दोषियों को 10 वर्षों की सजा

बीडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान बरामद हुआ था 13 किलो गांजा

आरा. गांजा की तस्करी करने के एक मामले में एडीजे-10 देवानंद मिश्रा ने शुक्रवार को दो आरोपितों को 10 – 10 वर्षों के सश्रम कैद एवं एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह ने बहस किया था. उन्होंने बताया कि आठ जनवरी, 2022 को कोईलवर के तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कोईलवर थाना के तत्कालीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने सकड्डी गांव के पूरब टोला के हनुमान मंदिर के समीप छापेमारी कर करीब 13 किलो गंजा ट्रॉली बेग में ले जाते हुए ओड़िशा के कारापुट जिला अंतर्गत बेहरागुंडा निवासी सुरेंद्र सुना एवं वैशाली जिला अंतर्गत बेलगुड़ा निवासी मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया था. अभियोजन की ओर से चार गवाहों की गवाही हुई थी. सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने गांजा रखने का दोषी पाते हुए एनडीपीएस की धारा के तहत आरोपित सुरेंद्र सुना व मुन्नी देवी को उक्त सजा सुनायी. विभिन्न मामलों में 34 आरोपित गिरफ्तार : आरा. जिले भर में चले छापेमारी अभियान में शुक्रवार को पुलिस ने 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस पर हमला में चार, हत्या के प्रयास में दो, वारंट में 9, शराब कांड में 18 शामिल हैं. वहीं, 171 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. जबकि 500 लीटर महुआ पाश को नष्ट किया गया. इधर 33 वारंट तथा दो कुर्की का निष्पादन किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान 1026 वाहनों की जांच की गयी, जिनसे जुर्माने के रूप में 286000 रुपये की वसूली की गयी. अन्य बरामदगी में अवैध बालू लदा ट्रक एक, अपहृता एक, भट्ठी ध्वस्त एक शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >