सांसद ने किया अमृत भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर रवाना

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने 15293 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

आरा. आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने 15293 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. यह ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से सोमवार को करीब 3 बजे रवाना हुई. इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि यह ट्रेन आरा के साथ- साथ पूरे शाहाबाद के लिये लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग का नतीजा है और इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा. उन्होंने लोको पायलट को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित भी किया.मुज़्ज़फ्फरपुर से चलकर आरा जंक्शन होते हुए चेरुपली तक जायेंगी. बता दें कि मुजफ्फरपुर से चलकर हाजीपुर, पाटलीपुत्र, पटना, दानापुर होते हुए आरा जंक्शन तक आयेंगी, जो बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए जबलपुर के रास्ते नागपुर के रूट होकर चेरुपली तक जायेंगी, वैसे जगहों पर रहने वाले भोजपुर के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, वैसे लोगों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन तोहफे के तौर पर है, दक्षिण भारत की ओर रहने वाले यात्रियों को बहुत ही राहत भरी ट्रेन मिली है. इस ट्रेन के शुरू होने से भोजपुर जिले और आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिली है और अब वे सीधे आरा से दक्षिण भारत की यात्रा कर सकते है. सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि वह आरा से और भी ट्रेनें शुरू कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे,इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद के अलावे कायमुदिन अंसारी, दिलराज प्रीतम उर्फ गुड्डू, अमित कुमार बंटी, मनोज प्रसाद, तो वहीं रेलवे स्टेशन प्रबंधक एन के रॉय, आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >