आरा : मानकों पर खरे नहीं उतरे पांच निजी अस्पताल, आयुष्मान भारत योजना से हुए बाहर

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भोजपुर जिले में नए निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है. डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन अस्पतालों को हरी झंडी मिली, जबकि पांच के आवेदन निरस्त कर दिए गए.

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध (इम्पैनल) करने हेतु जिला मनोनयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

आयुष्मान भारत कार्यालय को जिले के आठ नए निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध होने के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे. प्राप्त आवेदनों के आलोक में जिला मनोनयन समिति के सदस्यों द्वारा सभी आठों अस्पतालों का स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया था.

भौतिक सत्यापन के बाद डीएम ने लिया निर्णय

भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की समीक्षा के उपरांत बैठक में जिलाधिकारी द्वारा तीन निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध करने की हरी झंडी दी गई.

वहीं, शेष पांच निजी अस्पतालों द्वारा योजना के अनिवार्य मानकों और मापदंडों को पूरा नहीं करने के कारण उनके आवेदनों को निरस्त (खारिज) कर दिया गया. इसके साथ ही पूर्व से सूचीबद्ध चार निजी अस्पतालों में इलाज की विशेषज्ञता (स्पेशलिटी) बढ़ाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई.

बैठक में उपस्थित अधिकारी

आयोजित जिला मनोनयन समिति की इस बैठक में सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता (भूमि एवं राजस्व), वरीय उप समाहर्ता (जिला विकास शाखा), वरीय उप समाहर्ता (जिला नीलाम शाखा), चिकित्सा पदाधिकारी सह सदस्य (आयुष्मान भारत), जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) तथा कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन) मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >