लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, युवक जख्मी

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दी गयी.

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दी गयी. इस दौरान गोली लगने से एक युवक के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. उसका इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी मनजीत सिंह बताया जा रहा है. जो वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड में रहता है. बताया जाता है कि बुढ़िया माई मंदिर के समीप दो युवकों के बीच एक लड़की को लेकर पहले नोंकझोंक हुई. जिसके बाद एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गयी. इस दौरान दूसरा युवक गोली लगने से जख्मी हो गया. इधर, पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला युवक उक्त लड़की का पहला बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. लेकिन कुछ महीनों से उक्त लड़की का जख्मी युवक से संपर्क हुआ था और वह उससे बातचीत कर रही थी. इसी बात को लेकर यह घटना घटी है. हालांकि युवक गोली लगी है या नहीं. इसके अधिकारी पुष्टि नहीं हो पायी है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >