आरा सिविल कोर्ट के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, हत्या के आरोपी को बदमाशों ने मारी गोली

आरा सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए एक बुजुर्ग को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी, घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरा सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये एक बुजुर्ग की हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घायल को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. बुजुर्ग की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी स्वर्गीय डिग्री चौधरी के 62 वर्षीय पुत्र गोपाल चौधरी के रूप में की गई. घटना तानानगर थाना क्षेत्र के रमना मैदान के पास आरा सिविल कोर्ट के सामने की है. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर पहुंचे एसपी

घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है. भोजपुर एसपी खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. घायल बुजुर्ग गोपाल चौधरी हत्या के एक पूर्व मामले में नामजद अभियुक्त थे और केस की तारीख के दौरान सिविल कोर्ट आये थे. जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी.

कान के पास मारी गोली

बताया जा रहा है कि घायल बुजुर्ग गोपाल चौधरी 2016 में हत्या के एक मामले में आरोपी हैं. इस मामले में उनकी जमानत न टूटे इसलिए वह कोर्ट में पेशी के लिए आए थे. जहां भीड़ में से दो बदमाश उनके पास आए और उनके कान के पास सटा कर गोली मार दी. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल व्यक्ति अभी भी खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है. गोली निकाल ली गयी है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

एसपी ने बताया कि यह मामला बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के आपसी विवाद का है. 2016 में रंजीत चौधरी के भाई की हत्या बूटन चौधरी और उनके लोगों द्वारा किए जाने का आरोप है. इस मामले में गोपाल शर्मा अभियुक्त है. मामला सत्यापित हो गया है. प्राथमिक स्थार पर अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है. फिलहाल घटना स्थल पर स्थिति नियंत्रण में है.

आरा से दीनानाथ मिश्रा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर