आरा.
आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा बाजार पर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव निवासी रवि रंजन पासवान की 32 वर्षीया पत्नी फूलवांती देवी है. परिजन ने बताया कि वह शनिवार को अपने बेटे सूरज कुमार के साथ बाइक से बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव अपने मायके गयी थी. रविवार की सुबह अपने बेटे सूरज कुमार के साथ बाइक से वापस अपने गांव लौट रही थी. उसी दौरान धोबहा बाजार पर वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद पर दिन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखकर पटना रेफर कर दिया गया. हादसे में जख्मी महिला को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
