आरा.
टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मुहल्ले में रविवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय अमन शर्मा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे. उसी बीच उक्त युवक ने अपने कमरे में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरक्षण अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि उक्त युवक ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं इस घटना को लेकर मुहल्ले में कई तरह की बातें की जा रही हैं. पूरे दिन मुहल्ले में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
