खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, डूबते सूर्य को अर्घ आज

परंपरागत तरीके से छठव्रतियों ने बनाया खरना का प्रसाद, हर तरफ दिख रहा उत्साह

आरा.

छह नवंबर बुधवार को छठ व्रतियों ने परंपरागत ढंग से खरना का व्रत संपन्न किया. जिले भर में छठ व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया. हालांकि नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व शुरू हो गया है. वहीं सात नवंबर को डूबते सूर्य और आठ नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. छठव्रतियों ने बांटा खरना का प्रसाद : सुबह से ही छठ व्रतियों द्वारा खरना की तैयारी शुरू कर दी गयी थी. भगवान सूर्य को समर्पित व छठी मैया को समर्पित गीत गाये जा रहे हैं. हर तरफ आध्यात्मिक माहौल दिखाई दे रहा है. शहर से लेकर गांव तक में छठी मइया के कर्णप्रिय और पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं. भगवान सूर्य की भक्ति में सभी रमे हुए हैं. गंगा नदी, सोन नदी सहित अन्य नदियों, तालाबों तथा सरोवरों के पास पहुंचकर छठ व्रतियों ने स्नान किया तथा मिट्टी के बने चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर गुड़, दूध और चावल की खीर तथा रोटी बनाकर भगवान भास्कर की पूजा की और खरना किया. घरों की सफाई के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यदेव व छठी मइया को चावल, गुड़ व दूध की खीर, रोटी, फल आदि का भोग लगाया. यही भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का अखंड निर्जला उपवास आरंभ हो गया. मिट्टी के चूल्हे पर खरना का प्रसाद छठ व्रतियों ने बनाया. गुड़, दूध एवं अरवा चावल से खीर तैयार किया गया. पूजा के बाद व्रतियों ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया. स्वजन के अलावा आसपास के लोगों ने भी व्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. व्रतियों ने पवित्र आम की लकड़ियों, नये अन्न, गुड़, चावल का खीर, गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाया तथा पूजन कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया. प्रसाद लेने वालों का तांता देर रात तक व्रतियों के यहां लगा रहा. घर से लेकर बाजार तक लोक आस्था के महापर्व को लेकर चहल पहल बढ़ गयी है.पूरा जिला छठ के रंग में रंग गया है. भगवान सूर्य को प्रसाद के लिए ठेकुआ आदि किया गया तैयार : छठ को लेकर भगवान सूर्य को प्रसाद चढ़ाने के लिए घर में सभी सदस्य मिलजुल कर साफ-सफाई से शुद्ध देसी घी में ठेकुआ बनाया. ठेकुआ, चावल के आटा और घी से बने लड्डू, पांच प्रकार के फल व दीए के साथ पूजा का सूप सजाया जायेगा. रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगे हैं छठ घाट : शहर का कलेक्ट्री छठ घाट ,चंदवा सूर्य मंदिर छठ घाट, न्यू पुलिस लाइन छठ घाट, गांगी छठ घाट ,सोन नहर छठ घाट, गोढ़ना रोड सूर्य मंदिर छठ घाट, अनाईठ छठ घाट सहित लगभग सभी छठ घाटों पर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. छठ घाट रोशनी से जगमगा रहे हैं . इतना ही नहीं छठ घाटों पर जाने वाले रास्ते पर भी प्रकाश की उचित व्यवस्था की गयी है. स्थानीय लोगों एवं छठ समितियों द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए प्रकाश की व्यवस्था की गयी है. छठ घाटों एवं घाटों पर जाने वाले रास्तों पर रंग बिरंगी लाइट की छटा देखते ही बन रही है. घाटों पर तैयार हो गया है चेंजिंग रूम : कलेक्ट्री छठ घाट, चंदवा सूर्य मंदिर छठ घाट एवं न्यू पुलिस लाइन स्थित घाट पर छठ व्रतियों के लिए कपड़ा बदलने के कमरे की व्यवस्था की गयी है. घाटों पर की गयी है बैरिकेडिंग : प्रशासन द्वारा पानीवाले चिह्नित घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर