बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर घंटों लगा रहा भीषण जाम, लोग रहे परेशान

चार किलोमीटर की दूरी तक जाम में फंसे रहे वाहन व उसमें बैठे यात्री

बिहिया.

बिहिया चौरास्ता से बिहटा तक जानेवाली स्टेट हाइवे 102 पर सोमवार को भीषण जाम लगा रहा, जिससे चार किलोमीटर की दूरी तक वाहन जाम में फंसे रहे. जाम में फंसे ट्रक, कार व बस समेत बाइक सवार काफी परेशान नजर आये. जाम के कारण बिहिया चौरास्ता से निकलनेवाले चारों सड़कों के अलावा चौरास्ता से बिहिया ओवरब्रिज के दूसरी तरफ जगदीशपुर पथ पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. बताया जाता है कि बिहिया-बिहिया चौरास्ता के बीच ब्रह्मस्थान के पास एवं बिहिया आरओबी के दक्षिणी तरफ दो ट्रकों के खराब हो जाने के कारण जाम लगना बताया जा रहा है. जाम के कारण बिहिया नगर में आरओबी पर भी काफी संख्या में वाहन फंसे रहे जिससे नगर में भी होली की खरीदारी करने निकलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी जो कि देर शाम तक देखी गयी. वहीं जाम की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस इस ओर बेखबर बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >