आरा में ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला की हुई पहचान, सोशल मीडिया से चला घटना का पता

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर एक 68 वर्षीय महिला की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई. मृतका की पहचान कृष्णगढ़ गांव निवासी दुलेसरी देवी के रूप में हुई. पटना से दवा लेकर घर लौटते समय हुआ यह हादसा.

ट्रेन से गिरकर मृत बुजुर्ग महिला के शव की दूसरे दिन पहचान हो पाई है. मृतका की पहचान जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ गांव निवासी स्व. त्रिवेणी यादव की 68 वर्षीया पत्नी दुलेसरी देवी के रूप में हुई.

बताया जाता है कि दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूर्व साइड डाउन लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी. उस समय रेल पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में उनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था.

पटना से दवा लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा

मृतका के बेटे दिलीप यादव ने बताया कि वह पटना में रहते हैं. दो दिन पूर्व उनकी मां अपनी दवा लाने के लिए उनके पास पटना गई हुई थीं. बुधवार की सुबह जब वह ट्रेन द्वारा वापस आरा लौट रही थीं, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा घट गया.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली. इसके पश्चात परिजन तुरंत सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पहचान के बाद परिजन दाह-संस्कार के लिए शव को वापस अपने गांव ले गए.

बताया जाता है कि मृतका के तीन पुत्र—दिलीप यादव, लक्ष्मी यादव, मंजू यादव एवं एक पुत्री पार्वती देवी हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >