आरा : खेत जाने निकले व्यक्ति को सांप ने डसा, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भोजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक किसान की खेत जाते समय सांप के डसने से मौत हो गई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Arrah News : भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में शुक्रवार की सुबह विषैले सांप के डसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का आलम रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी स्वर्गीय बद्री नारायण सिंह के 60 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह थे. वह पेशे से किसान थे और खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

सुबह खेत जाने के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

इधर, मृतक के परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने घर से बाहर खेत की ओर जा रहे थे. उसी दौरान रास्ते में एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई. सर्पदंश की सूचना पाकर परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर कर्तव्य पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजनों द्वारा इस घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाना को दी गई.

शव का कराया गया पोस्टमार्टम, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सर्पदंश से मौत की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में उनकी पत्नी चिंता देवी व तीन पुत्रियां नेहा कुमारी, शीतल कुमारी एवं मीनाक्षी कुमारी हैं. इस आकस्मिक घटना के बाद से मृतक के घर में पूरी तरह कोहराम मच गया है. पति की मौत के बाद उनकी पत्नी चिंता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बेहद बुरा हाल है.

Also Read : आरा: ऑटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; पांच लोग घायल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >