सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करनेवाले शिक्षक को चुनाव कार्य से हटाया गया

पार्टी विशेष के विरुद्ध भ्रामक प्रचार-प्रसार करने का लगा है आरोप

उदवंतनगर . लोकसभा चुनाव, 2024 के दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति शिक्षक को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए भ्रामक प्रचार-प्रसार करने को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई का शिकार होना पड़ा. डीएम के आदेश पर बीडीओ उदवंंतनगर ने निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षक सुनील कुमार को विरमित करते हुए अपने मूल विद्यालय में योगदान देने को कहा है. इस बाबत बीडीओ के माध्यम से एक आदेश पत्र जारी किया गया है. संभवतः भोजपुर में चुनाव कार्य,2024 में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी के विरुद्ध यह पहली कार्रवाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव कार्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षक सुनील कुमार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए एक पार्टी विशेष के विरुद्ध भ्रामक प्रचार-प्रसार करने का आरोप लगाया गया था, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है. शिकायतकर्ता ने दो मई को इस संबंध में डीएम को अवगत कराया था. शिकायत पत्र में पूर्व के चुनाव का जिक्र किया गया है, जिसमें उक्त शिक्षक के विरुद्ध पंचायत चुनाव में पक्षपात करने का आरोप पंचायत प्रतिनिधि द्वारा लगाया गया था, जिसके बाद कुछ दिनों के लिए तत्कालीन बीडीओ ने चुनाव कार्य से हटा दिया था. शिकायत मिलते ही डीएम के आदेश पर उसी दिन बीडीओ अरुण सिंह ने उदवंंतनगर निर्वाचन कार्यालय से उस शिक्षक को विरमित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >