छह पीएसएस से आज सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पोल बदलने को लेकर काटी जायेगी बिजली

आरा.

पथ निर्माण विभाग द्वारा कायमनगर से जीरो माइल सड़क चौड़ीकरण कार्य में सड़क के किनारे पोल को स्थानांतरित करने के लिए 29 मार्च शनिवार की सुबह 09:30 बजे से संध्या 05:00 बजे तक संदेश, अखगांव, अजीमाबाद, गीधा, बड़हरा और भकुरा पीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे संदेश बाजार, कोरी बाजार, काजीचक, फुलारी, अहपुरा, बिछिआंव, दलेलगंज, डीहरा, कांधरपुर, बारा, बरतीयर गांव के आसपास के क्षेत्र, जलपुरा, सलेमपुर, अखगांव बाजार, बचरी, नसरतपुर, पंडुरा, जमुआव, प्रतापपुर, नारायणपुर गांव के आसपास के क्षेत्र, नेकनाम टोला, बखोरापुर, बड़हरा, सेमरिया पडरिया, मटुकपुर, एकौना, बभनगावा, पूर्वी बबुरा, पश्चिमी बबुरा, विशुनपुर पंचायत के सभी गांव,सकडडी, सोनघट्टा एवं गीधा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. जगवलिया, पिरौटा, जयपाल पिपरा, यादोपुर, सभी डुमरा गांव शामिल हैं.

बता दें कि लगभग एक सप्ताह से जिले के किसी-न-किसी इलाके में हर दिन सात से आठ घंटे तक प्रतिदिन बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे अब जिले के उपभोक्ताओं में आक्रोश दिख रहा है. शहर के तरी मुहल्ला, जगदेव नगर, महावीर टोला, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र से बड़हरा, सरैंया, पिपरा, सलेमपुर आदि जगहों के लोगों ने कहा कि गर्मी में बिजली कटौती ठीक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >