हार्ट अटैक से बड़हरा थाने के दारोगा की मौत

बड़हरा थाने के तैनात दारोगा हरेराम राम की मौत गुरुवार को हार्ट अटैक से हो गयी़ वह बक्सर जिले के डुमरांव थाना स्थित चिलहरी गांव के रहनेवाले थे़

आरा : बड़हरा थाने के तैनात दारोगा हरेराम राम की मौत गुरुवार को हार्ट अटैक से हो गयी़ वह बक्सर जिले के डुमरांव थाना स्थित चिलहरी गांव के रहनेवाले थे़ पिछले तीन माह से बड़हरा थाने में ड्यूटी कर रहे थे़ वे जनवरी, 2021 में रिटायर होनेवाले थे. गुरुवार को गश्ती पर निकले और सेमरिया गांव पहुंचे़ इसी दौरान अचानक उनकी छाती में जलन और दर्द होने लगा. इसके बाद चालक उमेश सिंह और डीएपी के जवान उन्हें बड़हरा पीएचसी ले गये. वहां से डॉक्टर ने आर रेफर कर दिया़ लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >