आरा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मिला मजदूर का शव, ठंड लगने से मौत होने की जताई जा रही आशंका

Arrah News. आरा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में एक मजदूर का शव मिला है. मजदूर की मौत ठंड लगने से होने की की बात कही जा रही है.

Arrah News. बिहार के भोजपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थित लेबर रूम के समीप अचानक तबियत बिगड़ने से एक मजदूर की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक सिवान जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बनसोही थाना गांव के निवासी स्व.विशेश्वर राय का 34 वर्षीय पुत्र राजू राय है एवं पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के भतीजे राहुल कुमार राय ने बताया कि वह दस दिन पूर्व अपने गांव से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में लेबर का काम करने आया था.

अचानक तबियत बिगड़ने से मजदूर की मौत

बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण मजदूर की मौत हो गई. इसके बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मजदूरों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन एवं स्थानीय थाना को दी गई. सूचना पाकर परिजन उदंतनगर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृतक के भतीजे राहुल कुमार राय ने किसी भी व्यक्ति पर कोई आशंका या कोई आरोप नहीं लगाया है.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ठंड लगने के कारण मौत होने की जताई जा रही है आशंका

पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक मजदूर की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा. बताया जाता कि मृतक अपने दो भाई में छोटा था. उसके परिवार में पत्नी भी विजांती देवी व दो पुत्री रौशनी कुमारी, रागिनी कुमारी एवं एक पुत्र पीयूष कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की पत्नी विजांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bihar Crime: गया के फुलसाथर में युवक की गला दबाकर हत्या, एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >