कोईलवर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नगर पंचायत के बबुरबानी घाट के समीप पड़ा था शव, परिजनों में चीत्कार

कोईलवर . कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बबुरबानी घाट के समीप एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी. शाम साढ़े तीन बजे के समीप स्थानीय लोगों ने संदिग्धावस्था में शव को देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन भागे दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव को देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया. मृतक की पहचान कोईलवर नगर के वार्ड 10 निवासी मो खुर्शीद राइन के 25 वर्षीय पुत्र मो राजा के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वार्ड 10 स्थित पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा. घटना को लेकर मृतक की मां शकीना बेगम ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. मां शकीना बेगम ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे के आसपास वह घर से निकला था. अचानक साढ़े तीन बजे के करीब उसकी मौत की सूचना लोगों ने दी. मृतक के शरीर पर चोट और जले के निशान : परिजनों ने राजा की हत्या का आरोप लगाया है. मां शकीना बेगम ने बताया कि उसके शरीर पर चोट और जले का निशान था. पुलिस ने बताया कि सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे खून निकल रहा था. वहीं दोनों हाथों पर जले का निशान है. फिलहाल मामले में पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष नरोत्तमचंद्र ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड 10 के एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना मिली है. पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दो हेरोइंचियों पर संदेह : पिता मो खुर्शीद ने बताया कि एक सप्ताह पहले दो स्थानीय हेरोइंची उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर के भाग रहे थे जिसे चोरी कर जाते हुए राजा ने पकड़ लिया था.पकड़ने के बाद राजा ने उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस दोनों को थाना ले गयी थी. बाद में दोनों चोरों के स्थानीय होने के नाते थाना में बांड भरा समझौता करा छोड़ दिया गया था.दोनो सोमवार को भी दरवाजे पर आ धमके थे और राजा को देख लेने की धमकी देकर गए थे. परिजनों ने उसी को लेकर उसकी मारपीट कर हत्या की आशंका जतायी है.इधर पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे खून निकल रहा था, वहीं दोनों हाथ पर जले का निशान है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. घटना के बाद मां शकीना बेगम, बहन नरगिस, भाई मो सदाम और मो हसन का रो रोकर बुरा हाल है.मालूम हो कि मृतक तीन भाईयो में बड़ा था और अपनी मां के साथ आरा के एक निजी नर्सिंग होम में साफ-सफाई का काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >