तस्करों ने आरपीएफ के दो जवानों को ट्रेन से फेंका, मौत

डाउन में बाडमेर गुहावटी एक्सप्रेस से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मोकामा ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे जवान

बक्सर/आरा

. पंडित दीनदयाल जंक्शन -पटना रेल मार्ग पर मंगलवार की सुबह गहमर और करहिया स्टेशन के बीच बकैनियां गांव के समीप रेलवे ट्रैक से दो आरपीएफ के जवानों का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. दोनों शव आठ सौ दायरे के फासला पर अपलाइन में निर्वस्त्र अवस्था में था. मृतकों पहचान कर ली गयी. एक शव भोजपुर जिला के तरारी प्रखंड के करथ गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह बताया जाता है, तो दूसरे शव गाजीपुर जिले के दिलदार नगर के देवैथा निवासी जावेद खां के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर सड़क मार्ग से हाजीपुर रेल के डीआइजी लुइस मरांडी पहुंचे. उनके साथ दानापुर मंडल के वरीय कमाडेंट प्रकाश कुमार पांडा, बक्सर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत कई रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर कई बिंदुओं से जांच-पड़ताल की. रेल डीआइजी लुइस मरांडी गहमर थाने में दोनों जवानों के परिजनों को निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की बात स्वीकार की. आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि दोनों जवान पंडित दीन दयाल जंक्शन से बाडमेर गुहावटी एक्सप्रेस में सवार होकर बिहार के मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जाने के लिए रवाना हुए. मगर यह हादसा कैसे हो गया. इसकी जांच की जा रही है. रेलवे पुलिस के अधिकारियों की मानें तो ये दोनों जवानों ने ट्रेन में पंडित दीन दयाल जंक्शन पर ही शराब तस्करों को बोगी में शराब लादते देख लिया था. जिसे लेकर आरपीएफ के जवानों और शराब तस्करों के बीच मारपीट हुई होगी. हो सकता है कि अधिक की संख्या में होने के कारण शराब तस्कर दोनों जवान को ट्रेन के बाथरूम में ले जाकर उनकी हत्या कर शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया हो. इन तमाम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल चल रही है. रेलवे के अधिकारियों ने घटना के बाद जब पंडित दीन दयाल जंक्शन की सीसीटीवी की जांच कराया तो उसमें दोनों जवान ट्रेन में चढ़ते दिखायी दे रहे हैं. सिलीगुड़ी में मिला दोनों जवानों का बैग : गहमर स्टेशन के समीप बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले दोनों आरपीएफ जवानों का बैग सिलीगुडी से बरामद हुआ. जिसे आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है. इधर मंगलवार की शाम तक दोनों जवान मोकामा ट्रेनिंग सेंटर नहीं पहुंचे तो इनकी तलाश शुरू हुई. इसी दौरान यह पता चला कि दो लोगों का शव गहमर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से मिला है. आरपीएफ के अधिकारियों ने जब इन शवों की शिनाख्त करने पहुंचे तो पता चला कि यह आरक्षी प्रमोद कुमार सिंह और जावेद हैं. प्रमोद का शव निर्वस्त्र था. उसके पैर में सिर्फ मोजा था. जबकि वहीं तकरीबन आठ सौ मीटर के फासले पर जावेद का शव भी मिला. शराब तस्करों ने दोनों जवानों की ट्रेन में ही बाथरूम में ले जाकर हत्या कर शव ट्रैक किनारे फेंक दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >