आरा : गांव-गांव पहुंचेंगे 25 फील्ड ऑफिसर, 30 अगस्त तक जुटाया जाएगा सुविधाओं का डिजिटल डेटा, जानिए पूरा मामला

DCHB Census 2027 : उदवंतनगर प्रखंड में डीसीएचबी जनगणना 2027 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. 25 शिक्षकों को फील्ड ऑफिसर बनाया गया है जो गांवों में जाकर विभिन्न सुविधाओं का डिजिटल डेटा जुटा रहे हैं. यह कार्य 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है.

DCHB Census 2027 : आरा के उदवंतनगर प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका यानी डीसीएचबी के लिए गांवों की सुविधाओं से जुड़े आंकड़ों का डिजिटल संग्रह जारी है. इस काम को 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए उच्च विद्यालयों के 25 शिक्षकों को फील्ड ऑफिसर के रूप में लगाया गया है, जो राजस्व ग्रामों में जाकर विभिन्न सुविधाओं की जानकारी जुटाकर पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं.

30 अगस्त तक पूरा करना है डिजिटल डेटा संग्रह का काम

भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत उदवंतनगर प्रखंड के सभी राजस्व ग्रामों में विभिन्न सुविधाओं से जुड़े आंकड़ों का डिजिटल संग्रह और संकलन किया जा रहा है. जिला जनगणना हस्त पुस्तिका यानी ग्राम निर्देशिका के लिए आंकड़े जुटाने का यह काम 30 अगस्त तक पूरा किया जाना है.

25 शिक्षक बने फील्ड ऑफिसर

चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुराधा ने बताया कि डीसीएचबी जनगणना 2027 के लिए प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालयों के 25 शिक्षकों को फील्ड ऑफिसर के रूप में लगाया गया है. ये फील्ड ऑफिसर गांवों में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं और ऐप के माध्यम से आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं.

गांवों में जाकर जुटाया जा रहा सुविधाओं का डेटा

फील्ड ऑफिसर प्रत्येक राजस्व ग्राम में पहुंचकर वहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी एकत्र कर रहे हैं. इसके बाद संबंधित आंकड़ों को डिजिटल माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है. इससे गांवों की सुविधाओं से जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जा रहा है.

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी होगी जानकारी

डीसीएचबी के तहत गांवों में उपलब्ध शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाओं का डेटा भी जुटाया जा रहा है. इसके अलावा पेयजल और स्वच्छता की स्थिति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जा रही है.

परिवहन और संचार की स्थिति भी दर्ज होगी

गांवों में संचार, परिवहन और संपर्क सुविधाओं से जुड़े आंकड़े भी संग्रहित किए जा रहे हैं. इससे संबंधित राजस्व ग्राम में उपलब्ध संपर्क और परिवहन व्यवस्था की जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल होगी.

बैंकिंग और बिजली की सुविधाओं का भी सर्वे

फील्ड ऑफिसर बैंक ऋण तथा अन्य विविध सुविधाओं से जुड़े आंकड़े भी जुटा रहे हैं. इसके साथ ही विद्युत और अन्य बिजली या ईंधन की उपलब्धता से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जा रही है.

कृषि और सिंचाई से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही

सर्वे के दौरान भूमि उपयोग और सिंचाई की सुविधाओं से संबंधित आंकड़े भी लिए जा रहे हैं. इसके अलावा प्रमुख कृषि उत्पादों के साथ विनिर्माण और हस्तशिल्प से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी डिजिटल रूप से दर्ज की जा रही है.

कई फील्ड ऑफिसर ने पूरा किया काम

कन्या उच्च विद्यालय असनी के शिक्षक सत्येंद्र राज और जग रोशन सिंह प्लस टू हाई स्कूल असनी की शिक्षिका पाल प्रभा डीसीएचबी गणना कार्य पूरा कर आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं. अन्य फील्ड ऑफिसर भी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने में जुटे हैं.

Also Read : आरा में होटल संचालक पर फायरिंग, सोने की चेन और 40 हजार रुपये लूटे, अब पुलिस ने एक और आरोपित को दबोचा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar ojha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >