किसान के सिर में अपराधियों ने मारी गोली, मौत

आरा में कोइलवर थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी.

आरा़ कोइलवर थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. शनिवार की सुबह इसकी जानकारी परिजनों को मिली. मृतक बिरमपुर गांव निवासी विंदेश्वर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह उर्फ हरिशंकर सिंह था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात्रि वह खाना खाकर दालान में सोये हुए थे. इसी क्रम में अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि घटना का कोई कारण स्पष्ट नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >