दुर्गा पूजा को लेकर समितियों ने शुरू किया पंडालों का निर्माण

नवरात्र शुरू होने में एक सप्ताह का समय रह गए हैं. इसे देखते हुए नगर से जिले की पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण को लेकर कमर कस लिया है.

आरा. नवरात्र शुरू होने में एक सप्ताह का समय रह गए हैं. इसे देखते हुए नगर से जिले की पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण को लेकर कमर कस लिया है. लगभग सभी पूजा समितियां पूरी तरह पंडाल निर्माण में लग गई हैं. पंडालों को विभिन्न स्वरूप में निर्माण करने की योजना इन समितियां द्वारा बनायी गयी है. कहीं शंख के आकार का पूजा पंडाल बनाया जा रहा है तो कहीं अक्षरधाम मंदिर की तरह पूजा पंडाल बनाने की तैयारी चल रही है. कहीं अयोध्या के राम मंदिर के आकार का पूजा पंडाल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. सभी पूजा समितियां ने दूसरे से बेहतर पंडाल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है. धीरे-धीरे बनते जा रहा है दुर्गा पूजा का माहौल

जिले सहित शहर में धीरे-धीरे दुर्गा पूजा का माहौल बनते जा रहा है. घरों में भी लोग दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर जुट गए हैं. मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के लिए तैयारी की जा रही है. वहीं मंदिरों में भी पूजा करने की योजना बनाई जा रही है.

कोलकाता सहित अन्य जगहों से बुलाये गये हैं पंडाल निर्माण के लिए कारीगर : कोलकाता सहित अन्य कई जगह से पूजा समितियां द्वारा पंडाल निर्माण के लिए कारीगर बुलाए गए हैं. वहीं सजावट के लिए भी कारीगर बुलाये गये हैं. इसके साथ ही मां दुर्गा एवं अन्य की प्रतिमा निर्माण का कार्य भी चल रहा है. पूजा समितियां के कार्यकर्ता लगातार इस काम में जुटे हुए हैं.

लगभग 50 से अधिक छोटे बड़े बनाये जा रहे हैं पूजा पंडाल : नगर में लगभग 50 से भी अधिक संख्या में छोटे एवं बड़े पंडालून का निर्माण कराया जा रहा है. इनमें चंदवा मोड़, गिरजा मोड़, बाजार समिति, विष्णु नगर, अनाईठ, रामगढ़िया, नवादा, स्टेशन, करमन टोला, महादेव, महावीर टोला, शिवगंज, टाउन थाना, सिंडिकेट, शीश महल चौक, गोपाली चौक, भलुहीपुर, गोढ़ना रोड सहित अन्य जगहों पर पूजा पंडालून का निर्माण किया जा रहा है.

दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पाठ के सामग्री की सजने लगी हैं दुकानें

दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पाठ के सामानों की दुकानें सजने लगी हैं. दुकानदार पहले ही सामानों का स्टॉक कर रहे हैं. ताकि पूजा के समय सामानों की कमी नहीं हो. खरीदारों को वापस नहीं लौटाना पड़े. इसे देखते हुए सामानों का स्टॉक दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >