आरा: समाहरणालय परिसर में लगा कूड़े का अंबार, बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, सफाई के नाम पर बांट रहे राशि

आरा समाहरणालय परिसर कूड़े के ढेर से जूझ रहा है. नियमित सफाई की कमी से लोग परेशान हैं. लाखों रुपये के सफाई मद में भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है.

Bhojpur Collectorate Cleanliness Issue : आरा समाहरणालय परिसर में इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है. नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी फैल गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों से दुर्गंध उठती है, जिससे न केवल आमजन बल्कि कार्यालय आने वाले कर्मियों को भी दिक्कत होती है.

सफाई के बावजूद गंदगी बरकरार

जानकारी के अनुसार, समाहरणालय परिसर की सफाई पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं. इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. आरोप है कि सफाई मद की राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा और इसमें गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है.

Arrah News : शौचालयों की हालत भी खराब

परिसर के भीतर बने शौचालयों में भी गंदगी पसरी रहती है. नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति और खराब होती जा रही है. लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं, जिससे व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा.

नए भवन के बावजूद नहीं बदली तस्वीर

समाहरणालय के पुराने भवन को तोड़कर लाखों रुपये की लागत से नया भवन बनाया गया था, ताकि आधुनिक सुविधाएं और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित हो सके. लेकिन वर्तमान हालात देखकर लगता है कि अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है. गंदगी के कारण परिसर की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समाहरणालय आने वाले लोगों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित निगरानी रखने और सफाई मद में हो रहे खर्च की जांच कराने की मांग की है, ताकि परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Narendra Prasad Sin

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >