चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, माता- पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के परिवार से मिलने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिलौटी पहुंचे. उन्होंने भरत की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की, मां के आंसू भी पोंछे. चिराग ने कहा कि भरत की हत्या हुई है. जिसने भी गलत किया है, उसे हर हाल में सजा मिलनी चाहिए.

Bharat Tiwari Encounter: चिराग पासवान शुक्रवार को भरत तिवारी के परिवार से मिलने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे. उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान चिराग घुटनों के बल बैठकर दिवंगत को नमन करते नजर आए.

परिवार से मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी अपने आंसू नहीं रोक सकीं. बेटे को याद कर वह फूट-फूटकर रोने लगीं. चिराग पासवान ने उन्हें सांत्वना दी और उनके आंसू पोंछते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं.

परिवार से मुलाकात के बाद चिराग ने क्या कहा?

भोजपुर में परिवार से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने भरत तिवारी की हत्या की, ये लोकतांत्रिक और सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. जिन पर लोगों की रक्षा का जिम्मा है, वहीं ऐसा करेंगे तो लोगों का विश्वास कानून से उठ जाएगा. इसलिए दोषी पुलिस वालों को सजा मिलनी चाहिए.

अमित शाह से भी उठाया था मामला

भोजपुर आने से एक दिन पहले चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. चिराग ने राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या का मामला भी गृहमंत्री के सामने रखा. इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी.

गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा

चिराग पासवान के दौरे को देखते हुए बिलौटी गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे.

‘अपराध में जाति और धर्म नहीं होना चाहिए’

भोजपुर रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि अपराध को जाति और धर्म से जोड़ना गलत है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

‘गोली मारना कानून के खिलाफ’

चिराग पासवान ने कहा कि हथियार कहां से आए, इसकी जांच होनी चाहिए. लेकिन किसी को गोली मार देना पूरी तरह गलत है. उन्होंने साफ कहा कि वर्दी की आड़ में निर्दोष लोगों पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

एनकाउंटर पर बढ़ रहा सियासी दबाव

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति लगातार गरमाई हुई है. विपक्षी दलों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पीड़ित परिवार शुरू से ही इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है. परिजनों और समर्थकों की मांग है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ऐसे माहौल में चिराग पासवान का बिलौटी दौरा राजनीतिक और सामाजिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Also Read: अब बड़े शहरों का नहीं लगाना होगा चक्कर, आपके जिले में ही मिलेगा हार्ट, ब्रेन और कैंसर का इलाज, जानें सम्राट सरकार का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >